Noida News : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Feb 9, 2026 - 19:22
Noida News : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
Symbolic Image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय ने हत्या के मामले में आज एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उनके खिलाफ न्यायालय ने अर्थ दंड भी लगाया है।

 सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि थाना फेस -2 क्षेत्र में 2 मई वर्ष 2014 को मन्नु शर्मा उर्फ बंटा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में नितिन भाटी पुत्र जीत भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दायर की। उन्होंने बताया कि उक्त मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश सोम प्रभा मिश्रा की न्यायालय में चल रही थी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने तथा गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी नितिन भाटी को दोषी पाया तथा उसे आज आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। उन्होंने बताया कि अर्थ दंड जमा नहीं करने पर उसे एक वर्ष के अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।