Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत

Feb 9, 2026 - 15:45
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत
Symbolic Image

Noida News : विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही श्रीमती पुष्पा उम्र 45 वर्ष मूलनिवासी जनपद बलिया हाल निवासी कुलेसरा को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में श्रीमती पुष्पा और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में पुलिस द्वारा भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान आज सुबह को श्रीमती पुष्पा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को हरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई सोनू पुत्र पप्पू एक एक कार में सवार होकर जा रहा था, उसके साथ कार में सतवीर उर्फ कलवा भी बैठा था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसका भाई सोनू कार चला रहा था, इसी बीच बिसाहड़ा मार्ग पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में सोनू और सतबीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर सोनू की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि गांव कुड़ी खेड़ा मोड़ के पास बीती रात को राजू पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम धूम मानिकपुर उम्र 45 वर्ष सड़क पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बोलेरो पिकअप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनपद बुलंदशहर में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक पुत्र जयंत सिंह को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में उनके परिजनों ने भर्ती करवाया था। उनके भाई भूपेंद्र के अनुसार उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक मौजूदा समय में नोएडा के चोटपुर कॉलोनी सेक्टर 63 में रहते थे। वह बुलंदशहर गए थे। वहीं पर वह एक सड़क हादसे के वह शिकार हो गए। उनके अनुसार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया था।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि दीपक को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।