Noida News : सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास आज सुबह को स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक डिलीवरी बॉय को एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में स्कूटी चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को एक डिलीवरी बॉय गुलाम मोहम्मद अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सेक्टर 62 के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

