Noida News : एक्सपोर्ट गारमेंट की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

May 14, 2026 - 18:07
Noida News : एक्सपोर्ट गारमेंट की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
एक्सपोर्ट गारमेंट की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Noida News : थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र के उद्योग केंद्र में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में आज तड़के भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज तड़के 2:30 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि ईकोटेक -3 क्षेत्र के उद्योग विहार के प्लाट नंबर -222 में स्थित एक कंपनी के प्रथम तल पर आग लगी है। उक्त कंपनी के प्रथम तल पर एक्सपोर्ट गारमेंट का काम होता है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 उन्होंने बताया कि निचले तल पर केमिकल का काम होता है। प्रथम तल पर कंपनी के मालिक ने एक व्यक्ति को किराए पर जगह दे रखी है, जिसमें एक्सपोर्ट गारमेंट का काम होता है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।