Greater Noida News : मोबाइल फोन के ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

May 14, 2026 - 18:15
Greater Noida News : मोबाइल फोन के ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक
मोबाइल फोन के ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल फोन के टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया। उसने एक स्थानीय नेता और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। मौके पर पहुंची थाना जारचा पुलिस उसे समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 मई को थाना जारचा क्षेत्र के सलारपुर गांव अंतर्गत स्थित एक मोबाइल फोन के करीब 100 मीटर ऊंचे टावर पर एक 28 वर्षीय युवक शिवा चढ़ गया। वह नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने की नीयत से मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी उसे समझाय बूझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने बताया कि शिवा करीब ढाई वर्ष पूर्व बलात्कार के मामले में जेल गया था। जेल से वह कुछ समय पूर्व जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने बताया कि इसने कुछ समय पहले चार लड़कों के साथ झगड़ा कर लिया था, जिसमें इसने लूट का मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच में लूट का मामला फर्जी निकला। युवक के मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ने की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। पुलिस हर तरह का एहतियात बरत रही है।