Noida News : दुकानदार के साथ मारपीट कर बदमाशों ने लूटी पौने दो लाख रुपए की नगदी

Dec 16, 2025 - 13:21
Noida News : दुकानदार के साथ मारपीट कर बदमाशों ने लूटी पौने दो लाख रुपए की नगदी
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक दुकानदार के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसकी दुकान में रखे हुए पौने दो लाख रूपया लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सर्फाबाद गांव में दुकान करने वाले इंद्रजीत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाश उनकी दुकान पर आए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी दुकान में रखी हुई पौने दो लाख रुपए की नगदी लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।