Noida News : प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Apr 20, 2026 - 11:17
Noida News : प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर सोमवार को आगजनी की दो घटनाएं हुई है। थाना फेस वन क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई, जबकि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस -वन क्षेत्र के ई- 69 और ई- 70 स्थित फैक्ट्री में प्लास्टिक का पार्ट्स बनाया जाता है। इन फैक्ट्री में सोमवार सुबह को अज्ञात कारण से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने आधे 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग को आसपास की फैक्ट्रियों में फैलने से रोका गया है।

 

CFO Noida : सीएफओ ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित ला रेजिडेंसिया सोसायटी के एक फ्लैट मे लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट के चलते सोमवार तड़के आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट स्वामी के घर का सामान जल गया है। वही सोसाइटी के लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद फायर अलार्म नहीं बजा। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस देने के बावजूद भी सोसाइटी में सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।