Noida News : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Noida News : खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Noida News :
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुमन 27 वर्ष पत्नी सूरज खोड़ा कॉलोनी में रहती थी। उसे गंभीर हालत में उसके ससुराल वालो ने आज उपचार के लिए नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में खोड़ा पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।