Noida News : घर पर खेलते समय 3 वर्षीय बच्ची सीढ़ियों से नीचे गिरी, मौत

Sep 23, 2024 - 12:13
Noida News : घर पर खेलते समय 3 वर्षीय बच्ची सीढ़ियों से नीचे गिरी, मौत
Symbolic image

Noida News : थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची अपने घर पर सीढ़ियों से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

Noida News : 

 थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली दीक्षा पुत्री सोनू उम्र तीन वर्ष अपने घर पर खेलते समय सीढ़ियों से नीचे गिर गई। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उसके परिजनों ने नोएडा के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।