Noida News : प्रेम विवाह करना युवती को पड़ा भारी: पति ने साथी संग मिल हत्या का किया प्रयास

May 13, 2026 - 11:45
Noida News : प्रेम विवाह करना युवती को पड़ा भारी: पति ने साथी संग मिल हत्या का किया प्रयास
Symbolic Image

Noida News : एक युवती को एक युवक से प्रेम विवाह करना महंगा पड़ा। उसने अपने साथी के संग मिलकर बीती रात को उसकी हत्या करने की कोशिश की। अत्यंत गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को श्रीमती लीलावती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बरौला गांव में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार उनकी बेटी सपना ने 6 महीने पहले सागर वैद से मंदिर में शादी कर ली। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों परिवार के लोगों के बीच बातचीत हुई तथा सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने पर सहमति हुई। उन्होंने बताया कि 12 मई की रात को सागर ने उसकी बेटी सपना को बातचीत करने के लिए वेदवन पार्क सेक्टर 78 पर बुलाया। वहां पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच सागर का साथी राहुल भी वेदवन पार्क में पहुंच गया। दोनों में मिलकर उसकी बेटी के ऊपर ईट ,लोहे के कड़े से सिर पर कई बार वार किया। इस घटना में वह लहूलुहान होकर मूर्छित हो गई। उसे अत्यंत गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।