Noida News : सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत
Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे बीती रात को एक कंपनी से काम करके घर लौट रहे 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति को एक डंपर चालक ने कुचल दिया था।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती माधुरी ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 मई की रात को उनके पति प्रदीप कुमार उम्र 27 वर्ष अपनी कंपनी से काम करके साइकिल पर सवार होकर याकूबपुर गांव स्थित घर लौट रहे थे। महिला के अनुसार मदरसन कंपनी के सामने एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पति की साइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

