Noida News : कृष्णा शर्मा बनीं श्री श्री 1008 अनंत विभुषित आचार्य महामण्डलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा श्री

Mar 1, 2025 - 10:02
Noida News : कृष्णा शर्मा बनीं श्री श्री 1008 अनंत विभुषित आचार्य महामण्डलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा श्री

Noida News : नोएडा के सेक्टर-19 बी ब्लाक की निवासिनी ज्योतिषाचार्य कृष्णा शर्मा (संस्थापिका कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट) ब्राह्मण कुल मे जन्मी और बचपन से ही पूजा भक्ति और अध्यात्म से जुडी रही है, दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री प्राप्त की और लाॅ की पढ़ाई की, मन का अध्यात्म की तरफ ज्यादा झुकाव होने से अविवाहित जीवन यापन करना अच्छा लगा और 2003 से पूर्णतय सन्यास जीवन धारण कर लिया और अपने ज्योतिष गुरु से ज्योतिष विद्या का ज्ञान लिया।

Noida News :

इसके साथ ही इन्होंने 2008 से अपनी संस्था का निर्माण किया जिसका नाम कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट रखा है। इस संस्था के माध्यम से उन्होंने धर्म, कर्म, पूजापाठ, और लोगों को नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरणा दी और कई जरूरतमंद गरीब व असहाय परिवारों की सहारा बनी और गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्होंने चित्रगुप्त महिला अखाड़े कि और विश्व की पहली जगतगुरु श्री श्री 1008 अंनत विभूषित जगतगुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन जी महाराज जी के द्वारा पटका अभिषेक करा कर सौभाग्य प्राप्त हुआ और आचार्य महामंडेलेश्वर की उपाधि प्राप्त की। अब उनका पटका अभिषेक के बाद नया नाम श्री श्री 1008 अनंत विभुषित आचार्य महामण्डलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा श्री जी नाम उनको मिला। अब वह  इस नाम से जानी जाएगी। नोएडावासियों को इस बात का हर्ष है कि हमसब के बीच में से एक अध्यात्म के कार्यों को करती हुयी कृष्णा शर्मा को यह उपाधि से नवाजा गया है इसके लिए हम चित्रगुप्त महिला अखाड़े का आभार प्रकट करते है कि उन्होनें यह गौरव नोएडा की एक साधारण महिला को दिया है जो अब महामंडलेश्वर की उपाधि से समाज, देश व प्रदेश में अपनी ख्याति प्राप्त करेंगी और महिलाओं को सशक्त करने में अपनी बड़ी भूमिका निभायेगी। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर उनको विधि विधान के साथ यह उपाधि प्राप्त हुई।