Noida News: दिल्ली के रामलीला मैदान में घोटालेबाजों की बारात थी इंडिया रैली: नितिन अग्रवाल

Noida News: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई इंडिया रैली को लेकर मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार में नोएडा भाजपा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली में हुई रैली घमंडिया रैली थी।
Noida News: प्रेस वार्ता में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता ने दो दिन पूर्व दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे का डेली सोप देखा। यह भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर ये इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आज इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर ले पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता एक परिवार है और नरेन्द्र मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचने की लड़ाई लड़ रहे और लड़ते रहेंगे, जिन जिन पार्टियों ने देश को लूटा है उन्हें लौटा नहीं पड़ेगा यही मोदी की गारंटी है।
Noida News: एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह घोटालेबाजों की बारात है। जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा भी ना हो। आज आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है वहीं कांग्रेस कहती है यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो आपस में एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं वहीं पंजाब में एक दूसरे खिलाफ लड़ते दिखाई देखते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद अपने उम्मीदवार पहले घोषित करता है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ-साथ लड़ने से इनकार कर दिया है। यह कैसा गठबंधन है ?।
Noida News: मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि आज इस पूरी इंडिया टोली को देखकर यह पता चलता है कि जो भ्रष्टाचारी है, जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर है, वे ही लोग भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को पता है की कौन सी पार्टी देश हित और उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विधानसभा प्रभारी मीनाक्षी बराला, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।