Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत

Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सडक के किनारे खराब खडे ट्रक के चलते हुआ। तेज गति से जा रही वैगनआर कार खराब खडे ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम मचा हुआ है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि एक वैगनआर कार में 5 व्यक्ति ( 3 महिलाएं व 2 पुरुष) अमन पुत्र देवीसिहं उम्र करीब 27 वर्ष, देवी सिंह पुत्र रामशाह उम्र 60 वर्ष, राजकुमारी पत्नी देवी सिंह उम्र 50 वर्ष, विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह उम्र 40 वर्ष तथा कमलेश पत्नी जीवन निवासी दादरी गौतमबुद्ध नगर नोएडा की तरफ से परी चौक होते हुये अपने निवास स्थान काशीराम कॉलोनी घोडी बछेडा जा रहे थे। तभी सेक्टर-146 मैट्रो स्टेशन के पास रोड के किनारे खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी। जिसमें वैगनआर कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी एवं थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल राहत-बचाव कार्य करते हुये अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा सभी व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। दोनों वाहनों को रोड से हटा दिया गया है। यातायात सुचारु रुप से संचालित है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।