Noida News : नोएडा मे कार की छत पर बैठ कर रील बनाने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। लोगों ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर नोएडा और यातायात पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात पुलिस ने कार का 28,500 रुपये का ई -चालान काटा है।
Noida News :
13 सेकंड के वीडियो में सफेद शर्ट पहने व्यक्ति चलती कार की छत पर बैठा है। कभी कार के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो की बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है और आवाज आ रही है कि यह सब गैर कानूनी काम है। इसका प्रति उत्तर अल्वी साहब है जी। फिर ठीक है सर जी।इस कृत्य से स्टंट करने वाले खुद के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल रहा है।
लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर वीडियो को लेकर कहा है कि नोएडा में लापरवाही से वाहन चलाने के आए दिन वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। यह नियमों के खिलाफ है। फिर भी लोग प्रसिद्ध होने के लिए अपना ई चालान तक कटवाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। पुलिया उपायुक्त यातायात गौतमबुद्ध नगर यमुना प्रसाद ने बताया कि नंबर के आधार कार का 28,500 रुपये का ई चालान काटा गया है।