Noida News : दलित प्रेरणास्थल पर आधा दर्जन महिला पुरुषों ने बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना फेस- 1 में तैनात एक उप निरीक्षक ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पांच महिला तथा पुरुष दलित प्रेरणा स्थल नोएडा पर अश्लील नाच गाना कर रहे हैं। वहां पर काफी पर्यटक तथा महिला और बच्चे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को गोल चक्कर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें 5-6 महिला पुरुष दलित प्रेरणा स्थल जैसे सार्वजनिक स्थल पर अश्लील नाच गाना कर रहे हैं। जिसकी वजह से वहां पर मौजूद महिला और बच्चे शर्मसार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कृत्य सार्वजनिक स्थल पर अश्लील नाच गाना करने जैसा गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक की शिकायत पर 5-6 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

