Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से विभिन्न पुलिस मुठभेड़ में 12 घंटे के अंदर 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली 6 बदमाशों के पैर में लगी है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-दो पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कारों के टायर चोरी करने वाले चार बदमाशों को आज सुबह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मनोज पुत्र घनश्याम तथा अंकित पुत्र प्रेम नारायण के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि मौके से भागे दो बदमाश राहुल पुत्र रामकिशन तथा मनीष पुत्र शिव दान सिंह को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और देसी तमंचा आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
Police Station Sector - 24 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को आज सुबह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर 56 तिराहे के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आमिर उर्फ दानिश पुत्र तूफेल निवासी जनपद गाजियाबाद उम्र 36 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 50 हजार 500 रूपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में 28 मुकदमे दर्ज हैं।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने आज सुबह को नया गांव तिराहे के पास से एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश रोशन पुत्र जिरेन निवासी ग्राम भंगेल उम्र 25 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया था, जिसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी पहचान धनंजय पुत्र अशोक निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। इसकी उम्र 20 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से अवैध चाकू, देसी तमंचा, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश रोशन के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने रविवार की देर रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान पवन पुत्र महिपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने लूटपाट में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल, लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह लोगों के घरों में चोरी और लूटपाट की वारदातें करता है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान रिपन दास पुत्र रोनु चंद्र दास को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट और चोरी की वारदातें करता है।