Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा

Aug 14, 2025 - 12:40
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News  :  थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को महावीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद संभल के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ग्राम मिलक लच्छी के पास से उनका मोबाइल फोन लूट लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Phase 1 Noida News  : वही थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि विनय पुत्र विपिन ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 15 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने उनके कमरे से उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।