Noida News : नोएडा के ईस्ट एवेन्यू ग्रैंड सोसायटी का अध्यक्ष बने पंकज शर्मा

May 26, 2024 - 18:26
Noida News : नोएडा के ईस्ट एवेन्यू ग्रैंड सोसायटी का अध्यक्ष बने पंकज शर्मा

Noida News : सेक्टर-49 बरौला स्थित ईस्ट एवेन्यू ग्रैंड सोसायटी में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर पंकज शर्मा ने 78 वोट प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की।

ईस्ट एवेन्यू ग्रैंड सोसायटी में आरडब्ल्यूए का चुनाव कराने के लिए सोसायटी वासियों ने  धर्मेंद्र चैहान और मनोज नेहरा चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उन्होंने बताया कि सुबह 10.30 से अपराहन 3 बजे तक पुलिस की मौजूदगी में आरडब्ल्यूए के विभिन्न पदों के लिए 92 लोगों ने मतदान किया। अपराहन 3.30 बजे मतगणान कर विजयी प्रत्याशियों की घोषण की गई। जिसमें पंकज शर्मा द्वारा अध्यक्ष पद पर 78 वोट प्राप्त करके जीत दर्ज की गई। उपाध्यक्ष पद पर अशोक अरोड़ा द्वारा 22 वोट, सेक्रेटरी पद पर संदीप कुमार ने 46 वोट तथा कोषाध्यक्ष पद पर राहुल शर्मा ने 54 वोट प्राप्त करके जीत दर्ज की। वहीं चुनाव के दौरान कार्यकारिणी में प्रियंका चौधरी, धर्मेन्द्र रावत, आरके शर्मा, आलोक मिश्रा तथा रविंदर कालरा को सदस्य चुना गया।