Greater Noida News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित लुटेरा गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ लूटपाट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एटीएस गोल चक्कर के पास से निखिल पुत्र देवेंद्र निवासी ग्राम फराना थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट सहित कई मुकदमे में दर्ज है। इसने अपने साथियों के संग मिलकर वर्ष 2024 में थाना बीटा- दो क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

