Noida News : धरती के भगवान बने हैवान ,मरीज और तिमारदारो के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sep 19, 2025 - 23:44
Noida News : धरती के भगवान बने हैवान ,मरीज और तिमारदारो के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
धरती के भगवान बने हैवान ,मरीज और तिमारदारो के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मरीज और तिमारदार के साथ मारपीट की वीडियो शुक्रवार को वायरल हुई। आरोप है की दवा से आराम न मिलने की बात कहने पर नाराज चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ ने उनके साथ बृहस्पतिवार की देर रात को मारपीट की। मरीज के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। वही अस्पताल के सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बरौला गांव के रहने वाले सतीश ने थाने में शिकायत की एक उनके भाई विष्णु कुमार को टाइफाइड हो गया। इसकी वजह से गुरुवार की रात को विष्णु के पेट में तेज दर्द हुआ। उन्हें रात के समय सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनका आरोप है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया और आराम करने को कहा। जब उन्हें आराम नहीं मिला तो सतीश दोबारा से चिकित्सक के पास पहुंचे और अपनी परेशानी बताई। चिकित्सक ने उन्हें 10 मिनट तक इंतजार करने को कहा। काफी देर तक जब चिकित्सक नहीं आए तो सतीश फिर उनके पास गए। आखिर में चिकित्सक आया और विष्णु को देखा, दवा दिया और फिर से 10 मिनट आराम करने को कहा। इतने पर भी विष्णु का राम नहीं मिला तो सतीश तीसरी बार इमरजेंसी में बैठे चिकित्सक के पास पहुंचे और बताया कि उनके भाई को उल्टी भी होने लगी है। पेट का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बात से चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के लोग आग बबूला हो गए। चिकित्सा और उसके साथ 5 से 6 स्टाफ के लोग मरीज के पास पहुंचे। सभी ने मरीज और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके नाबालिग बेटे के साथ भी मारपीट की। अन्य मरीज ने जब मोबाइल पर घटना की वीडियो बनाना चाहा तो उनका मोबाइल छिनकर रख लिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का मोबाइल तोड़ दिया। मरीज,उसके परिवार के लोगो को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। सतीश ने डायल- 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन डॉक्टर से वापस करवाया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घटना की वीडियो वायरल की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।