Noida News : प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी फंदे पर लटका

Nov 10, 2024 - 12:40
Noida News : प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी फंदे पर लटका
Symbolic image

Noida News : थाना फेस- तीन क्षेत्र के गांव गढी चौखंडी में रहने वाले एक युवक ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में विफल होने पर यह कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र के गांव गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के मकान में रहने वाले सोनू कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष में आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर विधि विज्ञान की टीम पहुंची है। पुलिस व विधि- विज्ञान की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस मामले में अन्य अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि युवक एक लड़की से प्रेम करता था। प्रेम प्रसंग में विफल रहने पर उसने आत्महत्या किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है