Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Jul 11, 2026 - 12:41
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी माल के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वह आईपी मॉल में स्थित एक बार में पार्टी करने आए थे, तथा पैदल सड़क पार कर रहे थे ,तब यह घटना हुई।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि मनोज पुत्र शंभू (45 वर्ष) निवासी दिल्ली बीती रात को जीआईपी मॉल में एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए थे। उन्होंने बताया कि वह पार्टी करने के बाद पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राजवीर पुत्र वासुदेव उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। 

Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दीपक पुत्र राजेंद्र उम्र 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।