Noida News : अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले चार गिरफ्तार 

Mar 2, 2024 - 09:10
Noida News : अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले चार गिरफ्तार 
अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले चार गिरफ्तार 
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से मादक पदार्थ बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक सूचना के आधार पर दारा सिंह उर्फ पिंटू पुत्र बडेलाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट, चोरी, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने सहित विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज है। यह शातिर बदमाश है।
Noida News : 
 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात को सुनील पुत्र भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इसके पास से 270 ग्राम नशीला पाउडर डाइजापेम बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे के आदि लोगों को अवैध रूप से नशीला पाउडर बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने आलोक उर्फ पीयूष पुत्र आकाश को गिरफ्तार कर इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 51 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन पुलिस ने सोनू पुत्र सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इसके पास से 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था।