Noida Crime News : गीली मिट्टी डालने को लेकर हुआ 2 पक्षों में खूनी सँघर्ष 

Mar 2, 2024 - 09:00
Noida Crime News : गीली मिट्टी डालने को लेकर हुआ 2 पक्षों में खूनी सँघर्ष 
गीली मिट्टी डालने को लेकर हुआ 2 पक्षों में खूनी सँघर्ष 

Noida Crime News : थाना बिसरख क्षेत्र में गली में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक महिला और उसके बेटे को गंभीर चोट आई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुराना हैबतपुर गांव में रहने वाले विक्की राज ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के पास गली में मिट्टी डालने को लेकर उनका सत्येंद्र शाह, मीना शाह तथा स्वयम शाह से विवाद हुआ।

Noida Crime News :

 उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने उसके तथा उसकी मां पूनम देवी के ऊपर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में श्रीमती पूनम देवी और विक्की को गंभीर चौट आई है। विक्की के शरीर पर चाकू के कई घाव हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।