Noida News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष ने दर्ज करवाया मुकदमा, बेटे के साथ इवेंट कंपनी के लोगों ने की बदसलूकी और गाली-गलौज

Oct 14, 2025 - 12:50
Noida News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष ने दर्ज करवाया मुकदमा,  बेटे के साथ इवेंट कंपनी के लोगों ने की बदसलूकी और गाली-गलौज
Symbolic Image

Noida News : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ने बीती रात को थाना सेक्टर 63 में एक इवेंट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उन्होंने बॉलीवुड के सिंगर उनके बेटे को एक इवेंट के लिए बुलाया तथा उनके साथ जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Sector 63 Noida News :  पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को अरुण हलदर (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग तथा वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेआरएनवाई (जर्नी) इवेंट्स नामक  कंपनी जिसका संचालन यशवर्धन गोयल करते हैं, उन्होंने उनके बेटे अनुराग हलदर जो की एक जाने- माने  बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर है को क्रिमिनल धमकी दी, उनका हरासमेंट किया गया, जाति सूचक शब्द कहा गया। उनके अनुसार 11 अक्टूबर को उनके बेटे अनुराग किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया। यह इवेंट जर्नी इवेंट ने ऑर्गेनाइज किया था। इसके फाउंडर यशवर्धन गोयल है। उन्होंने बताया कि इवेंट से पहले उनके बेटे और उनके सहकर्मी पलास के साथ एक बैठक हुई, जिसमें जर्नी इवेंट के पदाधिकारी आदि लोग बैठे थे। यह बैठक सेक्टर 63 में हुई। उन्होंने बताया कि जब लखनऊ स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रोग्राम शुरू हुआ तो वहां बिजली कट गई। उनके बेटे ने इवेंट एजेंसी से बिजली की सप्लाई और साफ सफाई की बात की तो विक्रांत और  यशवर्धन गोयल आदि ने फोन पर गाली-गलोज करना शुरू कर दी। गलत भाषा का इस्तेमाल किया तथा छात्रों को उनके खिलाफ उकसाया। इवेंट बाधित होने से छात्र आक्रोश में गए तथा उनके बेटे की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत लखनऊ के पुलिस कमिश्नर से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनके बेटे को काफी मानसिक आघात हुआ। उसको गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा गया। काफी घिनौने शब्दों का प्रयोग किया गया तथा जाति सूचक शब्द कहा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले मेंख जर्नी इवेंट कंपनी के निदेशक यशवर्धन गोयल तथा विक्रांत आदि के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।