Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न

Sep 5, 2025 - 12:54
Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न
पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न
Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न
Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न
Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न
Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव की हर्षिका यादव से सादे समारोह में शादी हुई संपन्न

Noida News : पूर्व सांसद और देश के मशहूर उद्योगपति डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव 50 वर्ष  की आज हर्षिका यादव 28 वर्ष के  साथ शादी संपन्न हुई। गाजियाबाद के राजनगर स्थित उनके आवास पर पारिवारिक लोगों की उपस्थिति में एक सादे समारोह में यह शादी संपन्न हुई। हर्षिका की विकास यादव के साथ सगाई जुलाई माह  में हुई थी। विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है। वह मौजूदा समय में पैरोल पर बाहर हैं।

 

पूर्व मंत्री डीपी यादव के भतीजे सत्येंद्र यादव ने बताया कि विकास यादव को चौबीस अप्रैल को अपनी माताजी पूर्व विधायक उमलेश देवी की सेवा की लिए पेरोल मिला था। स्मरणीय है कि उनकी माता उमलेश देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है उनका ईलाज गाजियाबाद के  निजी अस्पताल यशोदा  में चल रहा है ,जहाँ उनका रीढ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ है।

मां के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी देखभाल के उद्देश्य से विकास ने शादी करने का निर्णय लिया है। उसी के तहत आज पाँच सितंबर दिन शुक्रवार को एक सादे समारोह में आर्य समाजी विधि से विकास की शादी ग्राम इटोली जिला फिरोजाबाद के निवासी एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयराज सिंह उर्फ़ उदयराज की बेटी हर्षिका के साथ संपन्न हुई है। पहले यह शादी न्योली शुगर मिल जिला कासगंज पर होनी तय की गई थी। बाद में विवाह राजनगर स्थित निवास स्थान में ही संपन्न हुआ ताकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किसी भी तरह से उल्लघन ना हो

 

 

इस अवसर  पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव ने कहा कि हम लोग आर्य समाज का अनुसरण करते हैं। आर्य समाज की पद्धति के अनुसार हम कोई भी शुभ कार्य करते हैं।  उन्होंने कहा कि आज दोपहर को आर्य समाज की विधि विधान से विकास और हर्षिका यादव की शादी संपन्न हुई।

 

 

विकास यादव ने हमारे संवाददाता को बताया कि  वह सुप्रीम कोर्ट से इसलिए पैरौल पर है, क्योंकि उनकी माताजी की तबीयत खराब है, तथा उनका रीढ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मां का स्वास्थ्य अभी भी काफी नाजुक स्थिति में है तथा उनकी देखभाल की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका वैवाहिक कार्यक्रम कासगंज जनपद में रखा गया था। लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश  की वजह से उन्होने अपनी मां के निवास स्थान के नजदीक ही शादी का कार्यक्रम आयोजित किए है।इसलिए गाजियाबाद के अपने पिता के घर पर उन्होंने यह कार्यक्रम रखा है। उन्होंने कहा कि  भारत के न्यायालय में उन्हें पूरी निष्ठा और विश्वास है। कोर्ट ने उनके साथ न्याय किया है, और वह न्यायालय का सम्मान करते हैं।

 

 

  विकास यादव की नव विवाहित हर्षिका (28 वर्ष) एमसीए की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने ओम डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद से स्नातक की पढ़ाई की है, तथा वह वर्तमान समय में एमसीए कर रही है। उनके पिताजी उदयराज सिंह शिकोहाबाद में स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। हर्षिका के पिताजी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार से संबंध रखते हैं। वह मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। मुलायम सिंह यादव का परिवार शिकोहाबाद के इसी गांव का रहने वाला था, बाद में वह हर्षिका के पिताजी के परिवार को अपनी जमीन सौंपकर सैफई  चले गए थे।