Noida News : दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद नोएडा एनसीआर में हाई अलर्ट, पुलिस द्वारा की जा रही है सघन चेकिंग
Noida News : दिल्ली के लाल किला के पास एक कार मे हुए ब्लास्ट के बाद दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। विभिन्न जगहों पर बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। यहां के विभिन्न व्यस्तम बाजार, मॉल, होटल तथा दिल्ली से आने और जाने वाले मार्गों पर पुलिस चेकिंग कर रही हैं। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में दर्जन भर लोगों की मौत के बाद नोएडा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न मॉल, व्यस्तम बाजार, सामरिक महत्व के प्रतिष्ठान, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, गेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बॉर्डर पर पुलिस आने और जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों से लगातार संपर्क में है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वे अफवाहों पर विश्वास नहीं करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु या वाहन तथा व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता और एटीएस के कमांडो भी चेकिंग में मौजूद है।

