Noida News : भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे साथ मारपीट करने के मामले में एसीपी के दो बेटों समेत आठ हिरासत में

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ शुक्रवार की रात को मारपीट हुई है। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने थाना सेक्टर 24 में पहुंचकर देर रात को जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गया 2 युवक दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के बेटे हैं।
Noida News :
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सैक्टर 12 में रहने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतनारायण महावर के घर के पास एक बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। वहां पर शुक्रवार की देर रात को दो मजदूर आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके बेटे प्रशांत गुप्ता ने दोनों मजदूरों को समझाया और शांत कराया, तभी मौका पर प्रशांत और उसके दर्जन भर साथी पहुंच गए। उन्होंने उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सौरभ चौहान पुत्र उत्तम सिंह निवासी मयूर विहार फेस 3 , कुशवेन्द्र सिंह ,दीपक सिंह सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुशवेंद्र पुत्र रतनलाल, दीपक पुत्र रतनलाल, रोहित शुक्ला, दीपक चौहान, सौरभ चौहान, सचिन मिश्रा ,संजय सिंह, भोले पुत्र किशन लाल को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि दीपक और कुशवेन्द्र दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी रतनलाल के बेटे हैं।
वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र का कहना है कि उनके घर के पास एक हुक्का बार चलता है, जहां पर देर रात तक लड़के लड़कियां आती हैं। उन्होंने कई बार हुक्का बार का विरोध किया था। इस बात से आरोपी आक्रोशित थे। उनके अनुसार आरोपियों की उनके बेटे के साथ कोई भी बात नहीं हुई थी। आरोपियों ने मजदूरों की आड़ लेकर हुक्का बार का विरोध करने की वजह से उसके ऊपर हमला किया।