Noida News : विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार, मादक पदार्थ बरामद

Sep 28, 2024 - 10:09
Noida News : विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार, मादक पदार्थ बरामद
Symbolic image

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ आदि बरामद किया है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को राहुल पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार कर उनके पास एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गुरविंदर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है इसके पास से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने कृष्ण और पवन नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने राजू नामक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -तीन पुलिस ने सुभाष चंद्र पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 52 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने उमेश पाठक नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने राजेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने करीमुद्दीन मलिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 65 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने यतीश कुमार पुत्र अखिलेश को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पव्वा हरियाणा मार्क शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कमल रावल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है