Noida News : जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला

Jun 16, 2025 - 14:07
Noida News : जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला
जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह का तबादला हो गया है। तबादला नीति के तहत राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ भेजा गया है।

डॉक्टर धर्मवीर सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले है। उससे पहले नए डीआईओएस की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही माध्यमिक के लेखा अधिकारी का भी तबादला हो गया है। उन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। उनकी जगह पर गाजियाबाद से आनंदित त्रिपाठी आई हैं।