Noida News : छत पर सोने को लेकर हुआ विवाद,पड़ोसी ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Jun 24, 2025 - 11:58
Noida News : छत पर सोने को लेकर हुआ विवाद,पड़ोसी ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Google Image

Noida Newsथाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर 9 के जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर उसके पड़ोसी ने बीती रात को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गर्मी के समय में छत पर सोने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Thana Phase 1 Noida News :  थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर 9 के जेजे कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद इम्तियाज उम्र 41 वर्ष का उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से बीती रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनके पड़ोसी ने उनके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी पीठ और छाती में चाकू के गंभीर घाव हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। उन्होंने बताया कि गर्मी के समय में दोनों पक्ष छत पर सोना चाह रहे थे, इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है