Noida News : डेंगू की बिमारी से नोएडा प्राधिकरण के उप- महाप्रबंधक की मौत, शव यात्रा में पहुंचे सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में लोग

Noida News : नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात उप- महाप्रबंधक आशीष भाटी (48 वर्ष)का आज सुबह को डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके पिता हरिश्चंद्र भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी मौत की सूचना पाकर भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे।
स्वर्गीय आशीष भाटी के पिता हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि उन्हें डेंगू रोग था। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान अनाज सुबह उनकी मौत हो गई। उनके अनुसार उनके शव यात्रा नोएडा की सेक्टर 61 से चलकर ग्रेटर नोएडा की भाटी कृषि फार्म पर पहुंची। वहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह,विधान परिषद सदस्य श्री चंद नागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा की मीडिया प्रभारी अमितत्यागी, सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे, तथा शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना दी। आशीष भाटी एक सुलझे हुए अधिकारी थे।
नोएडा प्राधिकरण में तैनती के दौरान उन्होंने कई ऐसे कार्य किया जो वर्षों तक याद किए जाएंगे। वे लोगों से लगातार मिलते-जुलते रहते थे, तथा जन समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे।