Noida News : स्कॉर्पियो कार में मिला युवक का शव, खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की आशंका

Apr 27, 2026 - 00:58
Noida News : स्कॉर्पियो कार में मिला युवक का शव, खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की आशंका

Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के कोफोर्ज कंपनी के पास एक व्यक्ति का शव स्कॉर्पियो कार में मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र के कोफोर्ज कंपनी के पास एक स्कॉर्पियो कार में ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला की मृतक के हाथ में एक पिस्टल है। इसमें खोखा कारतूस फंसा हुआ है। गाड़ी के कांच से गोली निकलने के निशान है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने खुद को स्वयं गोली मारकर आत्महत्या किया है।

 उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल विधूड़ी पुत्र सुशील कुमार निवासी पी-4 थाना बीटा- दो ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।