Noida News : वाहनों का चालान काटने में गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस प्रदेश में आई अव्वल

Noida News : अपने निजी वाहनों पर पुलिस कलर लगाकर, उत्तर प्रदेश और भारत सरकार लिखकर, लाल नीली बत्ती और हूटर लगाकर चलने वाले लोगों की आजकल सामत आई हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर 11 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 3,583 वाहनों का चालान कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश में लागू सभी कमिश्नरेट में भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त की है।
Noida News :
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर 11 जून से 30 जून तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत निजी वाहनों पर लाल, नीली बत्ती, हूटर व सायरन लगाकर चलने वाले, पुलिस कलर और उत्तर प्रदेश व भारत सरकार लिखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में 85,235 वाहनों को चेक किया गया, और 7,126 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अकेले गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में 46,879 वाहनों की चेकिंग की गई और 3,583 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और भारत सरकार लिखें 2,310 वाहनों का गौतम बुद्ध नगर में चालान किया गया। वहीं नीली बत्ती व हूटर लगे 1130 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य वाहनों का पुलिस कलर लगे होने पर 143 वाहनो का चालान किया गया।