Noida News : किरायेदारों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान

Apr 15, 2024 - 09:28
Noida News : किरायेदारों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान
Symbolic image

Noida News : थाना सेक्टर-126 क्षेत्र मे स्थित रायपुर गांव और सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान एसीपी प्रथम की अगुवाई में चलाया गया। अभियान के तहत गांव में संचालित सभी पीजी और मकानों के बारे में जानकारी जुटाई गई। पीजी और मकानों में जितने भी किरायेदार रहते हैं उनको सत्यापन फॉर्म दिए गए और संचालकों और मकान मालिकों से इसे भरवाया गया। लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।

Noida News :

 एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान अराजक तत्वों, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई। कई वाहनों को सीज किया गया। काली फिल्म लगे वाहन पुलिस के निशाने पर रहे। निजी विश्वविद्यालय के पास लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस ने इन क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर अभियान चलाने की योजना बनाई है। मारपीट के मामले में कई आरोपियों को अबतक गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस मौके पर सेक्टर-126 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।