Noida News : पंखे से फंदा लगाकर बस चालक ने की आत्महत्या

Oct 6, 2026 - 12:58
Noida News : पंखे से फंदा लगाकर बस चालक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक 40 वर्षीय बस चालक ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि राजू 42 वर्ष पुत्र किरण पाल बरौला गांव में किराए के मकान में रहते थे। उनके मकान के ऊपरी मंजिल पर उनकी बहन और जीजा भी किराए के मकान में रहते हैं। वह एक निजी ट्रांसपोर्टर के यहां बस चालक के रूप में काम करते थे। आज सुबह को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंचे उनकी बहन और जीजा ने उन्हें फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपचार के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।