Noida News : विशाल दंगल में भारत केसरी कलुआ गुर्जर ने दी पुष्पेंद्र नेवी को पटकनी
Noida News : स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले 35 वे विशाल दंगल में ढाई लाख रुपए ईनाम की कुश्ती भारत केसरी रेलवे कलवा गुर्जर ने हरियाणा भारत केसरी पुष्पेंद्र नेवी को हराकर जीती। दोनो के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों के दांव -पेच देखकर वहां बैठे लोग वाह-वाह करने को मजबूर हो गए। दोनों पहलवानों के हाथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सांसद डीपी यादव ने मिलवाया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुश्ती एक भारतीय पारंपरिक खेल है। उन्होंने कहा कि कुश्ती लड़ने वाले लोग शरीर से मजबूत, मन से स्वस्थ्य और विचार से शुद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान जहां एक तरफ नशा और अपराध की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं, वही कुश्ती और ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक खेल युवाओं को चुश्त-दुरुस्त तंदुरुस्त और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा जैसे महानगर में कुश्ती के आयोजन को देखने के लिए जिस तरह से हजारों की संख्या में लोग जूटे हैं, यह इस बात को सिद्ध करता है कि अभी भी लोग अपने पारंपरिक खेल और संस्कृति से जुड़े हैं।
स्वर्गीय श्याम सिंह के पुत्र जितेंद्र यादव और विक्रांत यादव ने बताया कि उनके पिता की स्मृति में हर वर्ष विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दंगल में हजारों की संख्या में पहलवान भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी कुश्ती ढाई लाख की थी। इसके अलावा 1100 रूपए से लेकर 21,51, एक लाख 1 हजार, एक लाख 51 हजार तक की कुश्ती हुई। जिसमें सैकड़ो पहलवानों ने इनाम जीता। यह कुश्ती रविवार दोपहर से शुरू हुई तथा रात तक चली। कुश्ती सेक्टर 74 स्थित तिवोली फॉर्म के पास खुले मैदान में आयोजित की गई थी।
विजेता पहलवानों को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, भाजपा नेता विक्रांत यादव, सत्या यादव,संतराम यादव, सतपाल यादव, भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, उदल यादव, मंटर यादव भारी संख्या में विशिष्ट अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद थे।