Greater Noida News : ब्यूटी पार्लर में काम सीखने वाली किशोरी के साथ दो लोगों ने किया बलात्कार ,गिरफ्तार

Sep 22, 2025 - 12:19
Greater Noida News : ब्यूटी पार्लर में काम सीखने वाली किशोरी के साथ दो लोगों ने किया बलात्कार ,गिरफ्तार
Symbolic Image

Greater Noida News :  थाना बीटा- दो क्षेत्र के परी चौक के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जा रही किशोरी के साथ वहां काम करने वाले दो युवकों ने बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परी चौक के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने वाली किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वहां पर काम करने वाले रोहन और सैफ नामक दो लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। किशोरी के अनुसार वह ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने के लिए जा रही थी। इसी दौरान दोनों ने अपने झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।