Noida News : भाकियू मंच ने की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

Noida News : भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदेश के पशुपालकों की समस्या पर चर्चा हुई। जिसमें गाजीपुर डेरी फार्म, मकसूदपुर डेरी फार्म, मदनपुर डेरी फार्म, गोयला डेरी फार्म, ककरोला डेरी फार्म, नगली डेरी फार्म, भिलसवा डेरी फार्म, शाहबाद दौलतपुर, झरोदा, घोगा समेत अन्य डेयरी फार्म के प्रधान व पशुपालक शामिल हुए।
Noida News :
सेक्टर-45 में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन मंच ने दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें संतराम प्रधान को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। देवेंद्र सिंह जोधा, मुर्तजा, इंद्राज को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष। हाजी हफीजुद्दीन को दिल्ली प्रदेश का महासचिव। जग्गी प्रधान, अमित प्रधान, छत्रपाल, रमेश प्रधान आर्य को दिल्ली प्रदेश सचिव। मदनलाल को दिल्ली प्रदेश प्रभारी। महेंद्र भाटी को दिल्ली प्रदेश संरक्षक।
मामचंद प्रधान को राष्ट्रीय सचिव तथा संजय चपराना, गिरिराज शर्मा, रंजन मेहता को दिल्ली प्रदेश का सदस्य नियुक्त किया। प्रेस वार्ता के दौरान मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, चरण सिंह प्रधान, सूरज प्रधान, गौतम लोहिया, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मानविंदर भाटी, रिंकू यादव, अमित बसोया, गजेंद्र बसोया, रोहित शर्मा, राजवीर चौहान, अमित भाटी, कृष्णा भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।