Noida News : सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का ऑटो रिक्शा चोरी
Noida News : थाना फेस -3 में एक व्यक्ति ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनका ऑटो रिक्शा चोरी कर लिया है। पीड़ित के अनुसार वह अपना ऑटो रिक्शा लेकर जा रहे थे ,तभी उनके ऑटो रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वह मूर्छित हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब ठीक होने के बाद वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनका ऑटो रिक्शा चोरी हो गया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया की बीती रात को कौशलेंद्र सिंह पुत्र लव कुश सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम रोजा जलालपुर में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह 18 नवंबर को अपना ऑटो रिक्शा लेकर सेक्टर 61 के अंडर पास के पास से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह मूर्छित होकर सड़क पर गिर गए। उन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित के अनुसार वह अस्पताल से उपचार करवाने के बाद जब वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनका ऑटो रिक्शा चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

