Dadri News : पशुओं के लिए काम करने वाली समाजसेविका के साथ 6 लोगों ने की मारपीट

Nov 28, 2025 - 19:05
Dadri News : पशुओं के लिए काम करने वाली समाजसेविका के साथ  6 लोगों ने की मारपीट
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला पशु पक्षियों की सेवा का काम करती है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को कावेरी राणा पुत्र विक्रम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ओमिक्रान- दो में रहती हैं, तथा मूक पशुओं की सेवा करती है। महिला का आरोप है कि ओमिक्राॅन-2 के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी कश्मीरा पहलवान, दीपक, गौरव भाटी, पूरन सिंह, अरविंद सिंह और अज्ञात लोग उसे परेशान कर रहे हैं, और धमका रहे हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों के कहने पर पूरन सिंह ने उसकै घर में घुसकर घर की वीडियो बनाई और घर खाली करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि पूरन सिंह आदि उसके घर की रेकी करते हैं। महिला के अनुसार जब वह घर से बाहर निकली तो गौरव ने उसे धक्का दे दिया, और मुंह पर घूंसा मारा। इस घटना में उसके नाक से और होंठ से खून निकलने लगा। महिला के अनुसार जब उसने शोर मचाना चाहा तो गौरव ने तमंचा निकाला और बोला कि तू अब मरेगी। इतने में उसके पड़ोसी आ गए तथा गौरव मौके से भाग गया। मौके पर आसपास के लोगों ने अरविंद को पकड़ लिया। महिला के अनुसार पूरन मौके पर आया तथा उसे धमकाया कि कश्मीरा से दुश्मनी महंगी पड़ेगी। तुम घर खाली करके चली जाओ। महिला ने आरोप लगाया है कि वह कश्मीरा पहलवान और उसके साथियों से भयभीत है, तथा उनकी जान को खतरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।