Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले महिला और बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत

Dec 6, 2024 - 09:49
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले महिला और बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत
Symbolic Image
Noida News : गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक बुजुर्ग और महिला ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शाहबेरी गांव में रहने वाले जानकी प्रसाद पुत्र कुंवर सिंह उम्र 66 वर्ष ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की पत्नी की 2 माह  पूर्व कैंसर रोग से ग्रसित होने की वजह से मौत हो चुकी थी। वह तब से तनाव में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिल्पी नामक महिला ने 10 दिन पूर्व सेक्टर 46 स्थित अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनो ने इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।