Noida News : युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाने के लिए विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ

Jun 1, 2025 - 18:28
Noida News : युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाने के लिए विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ

Noida News : केन्द्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा आज से 8 दिवसीय विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ नोएडा में सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस शिविर में लगभग 200 आर्य युवक भाग ले रहे हैं। आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्याम जाजू ने दीप प्रज्वालित कर तथा मेजर जनरल आरके एस भाटिया ने ध्वजारोहण कर किया।

   

         

         राष्ट्र निर्माण में आर्य युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे-श्याम जाजू

कार्यक्रम के दौरान श्याम जाजू ने कहा कि आर्य समाज का देश पर बहुत बड़ा उपकार है। जिन्होंने समाज निर्माण का कार्य हाथ में लिया है। यह बहुत बड़ी ताकत है। यह संस्कार पूरी आयु चलते हैं और ऐसे चरित्र निर्माण के शिविरों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि चरित्रवान युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। आर्य समाज राष्ट्र की नींव मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। मुख्य वक्ता आर्ष गुरुकुल नोएडा के प्राचार्य डा. जयेन्द्र आचार्य ने कहा कि चरित्रवान युवा भारत का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को मातृभाषा, मातृभूमि, देश की संस्कृति, माता-पिता और गुरु का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

         

 

             युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाना आर्य समाज का लक्ष्य-अनिल आर्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि भावी युवा पीढ़ी चरित्रवान व संस्कारवान बने यही आर्य समाज का लक्ष्य है। इन शिविरों से निकले युवा ईश्वर भक्त व राष्ट्र भक्त बनेंगे। परिषद निरंतर युवाओं के निर्माण में संलग्न है। आर्य नेत्री गायत्री मीना, राज सरदाना, कर्नल कर्ण खरब, राम लुभाया महाजन, आचार्य महेंद्र भाई ने भी संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व मेट्रो पोलेटिन मजिस्ट्रेट ओम सपरा ने कहा कि यह शिविर चुने हुए बच्चों, युवकों का एक सुंदर गुलदस्ता है। जो योग, प्राणायाम, व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र निर्माण का आठ दिन का यह अद्भुत प्रशिक्षण प्राप्त करके, अपने व्यक्तित्व का निखार करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने बताया कि शिविर में 8 जून तक युवकों को योगासन, दण्ड बैठक, लाठी, जूडो कराटे, आत्मरक्षा व साथ ही संध्या यज्ञ, भारतीय संस्कृति की जानकारी का शिक्षण दिया जायेगा, जिससे वह अपनी पुरातन संस्कृति पर गर्व करना सीख सकें। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान गायिका पिंकी आर्या एवं प्रवीण आर्य ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए।


शिविर के दौरान रामकुमार आर्य, सुरेश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, धर्मपाल आर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता, त्रिलोक शास्त्री, अरुण आर्य, यज्ञवीर चौहान, सुभाष शर्मा, मंगल सिंह चौधरी, कमल आर्य, डॉ. उमेश सपरा, पतराम त्यागी, संजीव ढाका, रोशनी आर्य, विवेक अग्निहोत्री सहित अन्य उपस्थित थे।