Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- 2 पुलिस ने बीती रात को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनू पुत्र राजन है। उन्होंने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रशीद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने तिलक पुत्र प्रेम गौतम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 105 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस- वन पुलिस ने अंकित पुत्रों उमेश को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 106 पावा देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक सुशील कुमार तोमर ने एक सूचना के आधार पर तुषार पुत्र रंजीत को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 106 पाव देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दीपक पुत्र महेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 30 पव्वा हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद हुई है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने राजकुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 22 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक मनोज कुमार ने नितिन पुत्र लक्ष्मी सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।