Noida News : लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव की गली नंबर-2 में किराये के मकान में अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 29 वर्षीय महिला ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 20 Noida News : महिला की पहचान अनु सिंह के रूप में हुई। उसका दो साल पहले पति से तलाक हो चुका था। वर्तमान में वह किसी अन्य के साथ अट्टा गांव में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला के बच्चे पूर्व पति के साथ सलारपुर गांव में रहते हैं। मृतका अनु प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के अंदर से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पुलिस से अब तक कोई शिकायत नहीं की है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी की जा रही है।

