Noida News : आईटी इंजीनियर ने होटल के कमरे की पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Apr 11, 2025 - 12:25
Noida News : आईटी इंजीनियर ने होटल के कमरे  की पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Google Image

आईटी इंजीनियर ने होटल के कमरे की पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या।  लिव इन पार्टनर के साथ रुका था इंजीनियर, महिला मित्र से पूछताछ में जुटी पुलिस

Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में रुके इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंजीनियर अपनी प्रेमिका के साथ आया था। वह उसके साथ दो साल से लीव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मृतक जनपद हाथरस का रहने वाला बताया जाता है।

Noida News  : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि उमेश पुत्र पंकज उम्र करीब 38 वर्ष आईटी इंजीनियर थे। वह एक नामी कंपनी में काम करते थे। वह मूल रूप से जनपद हाथरस के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि वह बीती रात को अपनी महिला मित्र के साथ सेक्टर 27 स्थित वेमसन होटल में आकर रुके। वहां पर दोनों ने खाना खाया। तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच उमेश ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी आज सुबह को पुलिस को मिली।

Noida News : उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक की प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों दो वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों स्वेच्छा से बीती रात को होटल में आकर रुके थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।