Noida News : विभिन्न जगहों से आठ वाहन चोरी

Aug 7, 2025 - 15:20
Aug 7, 2025 - 15:21
Noida News : विभिन्न जगहों से आठ वाहन चोरी

Noida News : गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों से अज्ञात बदमाशों ने आठ वाहन चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास से अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News :थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में राहुल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनका ई-रिक्शा पुस्ता रोड बिसरख से चोरी कर लिया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को पूजा कुमारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 45 से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सिराज खान ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल बीटा- 2 सेक्टर से चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि बीती रात को सरोज सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को अनुज शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 73 के पास से अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech 3  Greater Noida News : थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को दाऊद खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने जलपुरा गांव से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।