Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर आज हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- 2 क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह बुधवार को सचिन पुत्र बाबूराम निवासी जनपद हमीरपुर उम्र 19 वर्ष, मनीष पुत्र छोटेलाल निवासी ओमिक्रान सेक्टर उम्र 19 वर्ष बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अवध ग्रीन कट के सामने एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार पुत्र जगबीर सिंह थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार सुबह को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में आज सुबह को हुए एक सड़क हादसे में मंजरपुर कोठी के पास एक कार चालक ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार हरिकेश पुत्र मनवीर सिंह उम्र 38 वर्ष तथा उनकी पत्नी प्रियंका उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ककोड़ जनपद बुलंदशहर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मंके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर आज सुबह एक मकान में घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक नरेश उम्र 40 वर्ष को ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

