Noida News : 5 वर्षीय लापता बच्चा सकुशल बरामद

Jan 18, 2025 - 08:46
Noida News : 5 वर्षीय लापता बच्चा सकुशल बरामद

Noida News : थाना फेस-दो पुलिस ने 5 वर्षीय लापता हुए बच्चे को शकुशल बरामद किया है।

Noida News :

 थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी की उसका 5 वर्षीय बेटा खेलते हुए कहीं पर चला गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के अथक प्रयास के चलते बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।